ज्ञान का भण्डार है मेरा भारत,
विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं का पालनहार है मेरा भारत!
हिन्दू भी यहाँ मुस्लिम भी यहाँ ,है सिख और इसाई भी,
है कई उपवन के फूल यहाँ , मिलती है जिनकी परछाई भी !
हैं तरह तरह की भाषाएँ ,जो सबको आकर्षित करती है,
जो मेरे प्यारे भारत की, स्वय आप ही व्याख्या करती हैं !
इतिहास गवाही देता है मेरे भारत के गौरव की ,
था भारत ही वो देश की जिसने शुन्य से, संसार का परिचय करवाया था,
यही वो मिटटी है जिसने अपनी गौद में आर्यभट और सी.वी रमन जैसे हस्तियों को खिलाया था ,
यही वो देश है जहाँ पर शाहजहाँ ने मुमताज़ के लिए सुन्दर ताजमहल बनवाया था !
कश्मीर सा सुंदर स्वर्ग यहाँ पर ,तो कहीं हिमालय की बड़ी पहाड़ियाँ है,
जयपुर के सुंदर महल कहीं , तो कहीं सतपुरा की घनी झाड़ियाँ हैं,
पंजाब में सतलुज बहती है, दिल्ली में यमुना की धारा है,
क्या बात करें शिमला की हम, वहां तो कुदरत का एक अलग ही नज़ारा है,
इतनी विविधिताओं को समेटे ये भारत देश हमारा है !
हर तरह के फूल खिलतें है यहाँ,कितने ही धर्म और सम्प्रदाय मिलतें है यहाँ ,
दीप जलतें है दीवाली में यहाँ , रंगों से खेलतें है होली में यहाँ
दुल्हने विदा होती है डोली में जहाँ।
कहाँ मिलती ही ऐसी अनूठी और सुंदर प्रथा ,
ये विरासत है मेरे भारत की ,जो रहेगी जीवित सदा!
Friday, July 16, 2010
Wednesday, July 7, 2010
मेरा देश महान
मेरा देश महान,महान मेरी धरती है,
जिसकी विद्वता का गुडगान में तो क्या, सारी दुनिया करती है!
जाती पाती के भेद- भाव से आगे बढ़ना सिखलाती हैं
हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई,सबको मिलकर चलना सिखलाती है !
यही वो पावन धरती है जो वीरो की जन्मदाता है ,
वो और नहीं कोई लोगो ,अपनी ही भारत माता है !
है ज्ञान का भण्डार यहाँ , जाने कितने ही यहाँ निर्माता है,
है सृजन की मातृभूमि ये, हर फूल यहाँ खिल जाता है !
है गुलिंस्ता ये रंग बिरंगे फूलों का ,हर मौसम में जो महकता है
जो आता है एक बार यहाँ, वो यहीं का हो जाता है
इसीलिए तो मेरा देश भारत सबसे महान कहलाता है !

Subscribe to:
Posts (Atom)