Friday, July 16, 2010

विरासत - मेरे भारत की

ज्ञान का भण्डार है मेरा भारत,
विभिन्न संस्कृतियों और सभ्यताओं का पालनहार है मेरा भारत!

हिन्दू भी यहाँ मुस्लिम भी यहाँ ,है सिख और इसाई भी,
है कई उपवन के फूल यहाँ , मिलती है जिनकी परछाई भी !

हैं तरह तरह की भाषाएँ ,जो सबको आकर्षित करती है,
जो मेरे प्यारे भारत की, स्वय आप ही व्याख्या करती हैं !

इतिहास गवाही देता है मेरे भारत के गौरव की ,
था भारत ही वो देश की जिसने शुन्य से, संसार का परिचय करवाया था,
यही वो मिटटी है जिसने अपनी गौद में आर्यभट और सी.वी रमन जैसे हस्तियों को खिलाया था ,
यही वो देश है जहाँ पर शाहजहाँ ने मुमताज़ के लिए सुन्दर ताजमहल बनवाया था !

कश्मीर सा सुंदर स्वर्ग यहाँ पर ,तो कहीं हिमालय की बड़ी पहाड़ियाँ है,
जयपुर के सुंदर महल कहीं , तो कहीं सतपुरा की घनी झाड़ियाँ हैं,
पंजाब में सतलुज बहती है, दिल्ली में यमुना की धारा है,
क्या बात करें शिमला की हम, वहां तो कुदरत का एक अलग ही नज़ारा है,
इतनी विविधिताओं को समेटे ये भारत देश हमारा है !

हर तरह के फूल खिलतें है यहाँ,कितने ही धर्म और सम्प्रदाय मिलतें है यहाँ ,
दीप जलतें है दीवाली में यहाँ , रंगों से खेलतें है होली में यहाँ
दुल्हने विदा होती है डोली में जहाँ

कहाँ मिलती ही ऐसी अनूठी और सुंदर प्रथा ,
ये विरासत है मेरे भारत की ,जो रहेगी जीवित सदा!

1 comment:

  1. Wow Yaar must say your Geography is quite strong, very nice you have put every thing very nicely, loved it. U deserve an applaud.

    ReplyDelete